फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में चार की दर्दनाक मौत

Sun, 20 Aug 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते हादसे में घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए कन्नौज के मेहंदीघाट जाते समय शनिवार रात श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ये चारों लोग तालगांव के रहने वाले थे। हादसा हरदोई के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर हुआ। मौत की खबर पाकर मृतकों के परिवारीजन व गांव के बाशिंदे हरदोई जिले के लिए रवाना हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 45 लोग सवार थे।
विज्ञापन


तालगांव के ग्राम दुघरा और माघपुर के लगभग 45 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए कन्नौज के मेंहदीघाट जा रहे थे। हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर खंती में पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बिलग्राम स्थित सीएचसी भेजा गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इनकी शिनाख्त सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र के माघपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (30), दुघरा गांव निवासी सुनीता (45) और इसी गांव के निर्मल (15) के रूप में हुई है। सीएचसी भेजे गए 10 घायलों में से पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इनमें से एक सीतापुर के दुघरा गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी सुमन शुक्ला (45) को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तालगांव थाना क्षेत्र के डोघरा गांव निवासी देशराज (32), ग्राम शेखपुर निवासी लल्ला (15), माघपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (15), बरातीलाल (40), विरजाना (60), जुमलता (30), पूजा (15) के अलावा विसवां थाना क्षेत्र के सहारी सराय निवासी सुरेश (30) घायल हो गए। इनमें से पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें