फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रेल हादसे में आतंकियों का हाथ नहीं: यूपी एटीएस

Sun, 20 Aug 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रेन ट्रैक के मरम्मत का काम काफी तेजी से चल रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में जांच कर ली है। मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार का कहना है कि अब तक इसमें किसी आतंकी संगठन के शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि दुर्घटना के पीछे आतंकी संगठन होने की भी बातें की जा रही थीं।
विज्ञापन


मजफ्फरनगर के खतौली में हुए ट्रेन हादसे में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अनुसार, 22 मौतें हुई हैं जबकि 203 लोग घायल हुए है। यूपी सरकार ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

ट्रेन हादसे ने एक बार फिर रेलवे के सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। जांच में पाया गया कि टूटे हुए ट्रैक से रात भर में करीब 12 ट्रेनें गुजरीं। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि यहां से कई ट्रेनों को ऐहतियातन धीमी गति से चलाया गया, पर उत्कल एक्सप्रेस की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय ट्रेन में 17 बोगियां जुड़ी हुई थीं और कुल 541 यात्री सवार थे। हादसा शनिवार शाम करीब 5.40 बजे हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें