प्रतीक यादव का आरोप है कि तबीयत ठीक होने पर उनको पता चला कि कृष्णानंद पांडेय एक गलत आदमी है। वह साजिश के तहत उनके करीब आया और उनके संपर्कों का दुरुपयोग किया। जब उन्होंने हिसाब मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने उनको पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी ईमेल और वॉट्सऐप पर दी। परिवार की छवि खराब करने के लिए एक फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल करने की धमकी भी दी। यही नहीं, कृष्णानंद पांडेय और उसकी पत्नी वंदना पांडेय ने फोन और ईमेल के जरिए चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।