फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधे घंटे तक बंधक बना कुल्हाड़ी से वार करने का था आरोप, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के सभा खेड़ा में बृहस्पतिवार रात प्रवीण की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में प्रवीण के चचेरे भाई कमलेश ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के जरिये कमलेश ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात परचून दुकानदार व उसके परिवार ने आधे घंटे तक प्रवीण को बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से प्रवीण पर कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कमलेश का आरोप है कि घटना की जानकारी पर करीब 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस करीब 10 मिनट तक दरवाजा खटखटाती रही, मगर आरोपियों ने गेट नहीं खोला। ऐसे में पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची थी तब उन्हें प्रवीण मरणासन्न मिले थे। इस बीच आरोपी हनुमान और रवि पीछे के दरवाजे से भाग निकले थे। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह आरोपियों को कोर्ट में हाजिर कराया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें