फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड क्लोनिंग कर एटीएम से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ ने चार को दबोचा

Fri, 24 Jan 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसटीएफ के हत्थे चढ़े बदमाश व बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर पैसे निकाल लेता था। गिरोह के चार गुर्गे एसटीएफ के हत्थे चढ़े हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रतापगढ़ का मो. वसीम, अजीज अहमद, आनंद बहादुर सिंह उर्फ  सोहन सिंह और संजय यादव हैं।

विज्ञापन


आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ की प्रयागराज इकाई और लखनऊ के विभूतिखंड के संयुक्त ऑपरेशन में कामयाबी मिली। बताया कि आरोपियों को बृहस्पतिवार को विभूतिखंड थानाक्षेत्र में वेव मॉल के करीब पराग डेयरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में कुबूला कि अवैध तरीके से एटीएम का डाटा हासिल कर ब्लैंक कार्ड पर क्लोनिंग करते हैं। इसके बाद आसानी से खाता खाली कर देते हैं। डाटा हासिल करने के लिए ऐसे बूथ को टार्गेट करते हैं, जहां गार्ड न हों। गिरोह के गुर्गे ऐसे लोगों को निशाना बनाते है, जो देखने में कम पढे़-लिखे हों। मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड हासिल कर स्किमर से स्कैन कर लेते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राहक का एटीएम कार्ड मशीन में लगा कर पिन पूछते हैं। जो पिन नहीं बताता है, उसका पिन चुपके से देख लेते हैं। स्किमर से हासिल किया गया डाटा लैपटॉप के जरिए ब्लैंक कार्ड में ट्रांसफर कर आसानी से पैसे निकाल लेते हैं। आईजी ने बताया कि एक ही कार्ड पर कई बार क्लोनिंग की जा सकती है। अभियुक्तों ने कुबूला कि एटीएम कार्ड स्कैनर और कार्ड रीडर व स्किमर ऑनलाइन खरीदा है।

Trending Videos
विज्ञापन

यह हुआ बरामद

लैपटॉप, क्लोनिंग मशीन, कार्ड रीडर, कार्ड राइटर, पेन ड्राइव, दस अदद सफेद रंग के सादे क्लोनिंग कार्ड, 27 एटीएम कार्ड, दो सॉफ्टवेयर सीडी व 7,635 नकद। गिरफ्तार अभियुक्तों को विभूतिखंड थाने में दाखिल कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें