फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट में बांधकर ला रहे थे दो करोड़ का सोना, चारबाग स्टेशन पर हुए गिरफ्तार

Mon, 02 Apr 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बरामद हुआ सोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

म्यांमार के रास्ते भारत लाए गए तस्करी के करीब छह किलो सोने के साथ चार तस्करों को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की लखनऊ टीम ने चारबाग स्टेशन पर गिरफ्तार किया। डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सवार तस्कर बेल्ट से कमर में बांधकर इसे ला रहे थे। पकड़े गए सोने की कीमत करीब दो करोड़ आंकी गई है। इसे असम से लखनऊ के रास्ते दिल्ली भेजा जा रहा था। अब डीआरआई इन तस्करों के व्यापारियों के साथ लिंक तलाश रही है।

विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली के लिए डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से यह सोना ले जाया जा रहा था। लखनऊ टीम को खुफिया सूचना मिली कि सोना लेकर जा रहे चार लोग लखनऊ से अपना रूट बदल रहे हैं। चारबाग पर उतरने के बाद आगे दिल्ली के लिए बस से ये तस्कर यात्रा करेंगे। चारबाग स्टेशन से बाहर निकलते समय लखनऊ की डीआरआई टीम ने इन्हें सोने के साथ पकड़ लिया।

इन लोगों की तलाशी में बेल्ट के साथ कमर पर बांधकर छिपाया गया सोना भी मिल गया। सीमा शुल्क की चोरी कर यह सोना उन व्यापारियों तक दिल्ली, राजस्थान में पहुंचाया जाना था, जो आभूषण बनाने का काम करते हैं। अब डीआरआई इस गिरोह के चारों सदस्यों से पूछताछ कर मास्टर माइंड का पता लगा रही है। जो चार तस्कर पकड़े गए हैं, उनमें दो लोग जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। वहीं दो अन्य राजस्थान के गंगानगर इलाके से हैं।
विज्ञापन


विदेशी मार्का को मिटाकर कर रहे आपूर्ति
पूछताछ में पता चला है कि म्यामांर से तस्करी कर आने वाले सोने को बॉर्डर पार कर असम में लाया जाता है। यहां एक सोने की पतली पन्नी का उपयोग कर विदेशी मार्का को मिटा दिया जाता है। इससे पकड़े जाने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके बाद असम से ही भारत के दूसरे इलाकों में सोने को खपाने का काम करिअर के जरिए किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें