फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा व ट्रक चालक से मोबाइल लूटने के आरोप में चार पकड़े गए

Thu, 17 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दरोगा व ट्रक चालक से मोबाइल फोन लूटने के आरोप में चार आरोपियों को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने पकड़ा है। इनमें दो किशोर भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, दो हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि 14 सितंबर को गोमतीनगर विस्तार इलाके में बाइक सवार दो बदमाश बाराबंकी के रामनगर निवासी ट्रक चालक अब्दुल रहमान से मोबाइल फोन लूट ले गए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुधवार को पुलिस ने खरगापुर निवासी राज चौधरी और छोटा भरवाना निवासी ऋषम शर्मा को गिरफ्तार किया। उनके साथ 16 वर्ष के दो किशोर भी पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने ट्रक चालक के अलावा गोमतीनगर इलाके में अभिसूचना विभाग में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह से भी मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी राज मूलरूप से अमेठी के शिवरतनगंज के खरावां गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें