फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने गुंडागर्दी में चार दबोचे, तीन जेसीबी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई की साउथ सिटी चौकी के सामने बृहस्पतिवार रातभर गुंडागर्दी कर जेसीबी व बुलडोजर से तोड़फोड़ करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने सोमवार देर शाम दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ के बाद तीन जेसीबी भी बरामद की हैं। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें देर रात तक दबिश दे रही थीं। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

साउथ सिटी पुलिस चौकी के सामने रायबरेली रोड पर एएस स्कूल की जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्रा और सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी पूर्व शिक्षा निदेशक व लोक सेवा आयोग के सदस्य अमृत प्रकाश के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई थी। लॉन संचालक ने भी अज्ञात गुंडों पर केस किया था। पुलिस आयुक्त ने पीजीआई इंस्पेक्टर केके मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुंडागर्दी करने वाले चार लोगों को दबोच लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने पांच लाख रुपये में जमीन पर तोड़फोड़ और दहशत फैलाने का ठेका लेने की जानकारी दी है। हालांकि, गुंडों को किसने भेजा था? इस बारे में पुलिस चुप्पी साधे है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ और बदमाशों का पकड़ा जाना बाकी है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें