फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कपड़े फाड़कर कर्मचारी को पीटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सोने की चेन चोरी के आरोप में कर्मचारी सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी शिव बिहारी को अपमानित कर पीटने के मामले में चौक पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर में बलवा की धारा भी बढ़ाई है। यह मामला तब सामने आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गोमतीनगर के विशालखंड निवासी शनि सोनी, निगोहां के परसपुर दहड़ा निवासी अमन यादव, सआदतगंज के नाईबाड़ा निवासी सौरभ शर्मा और गोमतीनगर का देवेंद्र मांझी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी मैनेजर चौक निवासी गौरव रस्तोगी को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। शिव बिहारी के भाई गोपाल ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों ने शिव बिहारी पर चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने शिव बिहारी को बंधक बनाकर पीटा और नग्न कर थाने तक ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें