लखनऊ। शहर में शनिवार को चार जगहों पर हुए सड़क हादसों में जीजा, साले व तीन अन्य लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं बीबीडी, मदेयगंज, गाजीपुर और कैसरबाग में हुई हैं।
इंस्पेक्टर बीबीडी के अनुसार, बाराबंकी के दक्षिण टोला निवासी श्रवण कुमार लोधी (38) और उनके साले राजेश कुमार (33) की बाइक को शनिवार रात अनौरा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला। श्रवण के छोटे भाई पवन कुमार ने बताया कि भाई अपने साले के साथ इंदिरानगर के तकरोही में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक बिना हेलमेट श्रवण चला रहे थे। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। श्रवण और कुलदीप प्राइवेट नौकरी करते थे। श्रवण के परिवार में पत्नी शांति, दो बेटियां काव्या और शर्मिष्ठा हैं। राजेश के घर में पत्नी रीना व दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
चालक की लापरवाही से बस के नीचे आए सेवानिवृत्त पेशकार
मदेयगंज के खदरा निवासी अवधेश कुमार मिश्रा (72) हाईकोर्ट से पेशकार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह रविवार सुबह ठाकुरगंज निवासी कमलेश पांडेय के साथ रोडवेज बस से दिल्ली से लौट रहे थे। खदरा स्थित पुरानी चुंगी के पास बस से उतरते वक्त चालक ने बस की गति बढ़ा दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और बस के नीचे कुचलने से उनकी मौत हाोगई। लोगों ने परिचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, बस चालक भाग निकला। अवधेश के परिवार में पत्नी बिट्टना व दो और बेेटे हैं। इंस्पेक्टर अंजनी सिंह ने बताया कि आरोपी परिचालक से पूछताछ की जा रही है।
टेक्नीशियन की बाइक से टकराया वाहन
गाजीपुर के सी ब्लॉक निवासी विनीत पाल (42) एचएएल में टेक्नीशियन थे। भाई पुनीत ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे दफ्तर जाते समय एचएएल गेट के सामने अज्ञात वाहन विनीत की बाइक से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विनीत के परिवार में पत्नी प्रीति व दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
स्कूटी से टकराकर चाय की दुकान में घुसी एसयूवी
कैसरबाग में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी स्कूटी से टकराकर चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे में स्कूटी पर बैठे सुशील कुमार सोनी (27) की मौत हो गई। उनके दो साथी हेमंत और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के अनुसार, सुशील मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे और रविंद्रपल्ली में मां मीना और छोटे भाई सुनील के साथ रहते थे। वह नीलगिरी कॉम्प्लेक्स के पास स्थित दुकान में सेल्समैन थे। मामा मोहन ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सुशील घर के पास रहने वाले हेमंत और सूरज के साथ स्कूटी से देर रात 3:30 बजे बर्लिंगटन चौराहे के पास स्थित रतन स्क्वायर के बाहर चाय की दुकान पर गए थे। हादसे के बाद आरोपी पीजीआई का मेडिकल छात्र एसयूवी से निकलकर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने आरोपी को छुड़ाया। फिर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी चालक नशे में था। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी चालक प्रयागराज के चाैक निवासी वासिफ सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।
श्रवण की फाइल फोटो।