फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज और जानकीपुरम के 18 विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक।
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बुधवार को पुरनिया चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित योजना (डूडा) के अंतर्गत फैजुल्लागंज व जानकीपुरम वार्ड के 18 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि ये विकास कार्य भाजपा की सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की परिकल्पना को सार्थक करने की दिशा में एक और कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी के वोटर लिस्ट को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा हार के डर से बौखलाई हुई है, इसलिए वह तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से 18,000 नए फॉर्म भरे गए हैं, जिनमें युवा और हाल ही में लखनऊ शिफ्ट हुए लोग भी सम्मिलित हैं। डॉ. बोरा ने कहा कि डूडा ने कच्चे मार्गों को प्राथमिकता दी है। जो प्रस्ताव अभी शेष हैं, वे भी भविष्य में पूर्ण होंगे। इस अवसर पर नगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, पार्षद तिवारी, मानसिंह यादव, दीपक लोधी, सौरभ तिवारी, ब्रजकिशोर पांडे, कृपाशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें