केजीएमयू एमबीबीएस-बीडीएस के छात्रों को कराएगा एक माह का फाउंडेशन कोर्स
बायोमेडिकल वेस्ट, योगा, बेसिक लाइफ सपोर्ट समेत अन्य तकनीकों को जानेंगे
एमसीआई के निर्देश पर शुरू हुआ पाठ्यक्रम
केजीएमयू में अब एमसीआई के निर्देश पर एक माह का फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया। इसमें एमबीबीएस-बीडीएस के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। एक अगस्त से इस कोर्स की शुरूआत हो गई है। इसमें छात्रों को बेसिक लाइफ स्पोर्ट समेत अन्य तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि छात्रों को योगा जुंबा स्पोर्ट्स सिखाया जा रहा है, उन्हें बेसिक लाइफ सपोर्ट, फ र्स्ट एंड एवं बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर एवं हॉस्पिटल भी ले जाया जाएगा। जहां उन्हें हेल्थ केयर वर्कर्स मिलवाया जाएगा। छात्रों को वहां की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इस कोर्स के दौरान छात्रों को प्रोफेशनल एथिक्स, कम्युनिकेशन स्किल, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर भी सिखाए जाएंगे।
इंग्लिश लैंग्वेज तथा कंप्यूटर क्लास का भी प्रबंध किया गया है। इस कोर्स की चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति चोपड़ा हैं। उन्होंनेे डॉ. अनीता रानी एवं डॉ. अर्चना के साथ मिलकर डीन मेडिसिन डॉक्टर विनीता दास एवं डॉक्टर शैली अवस्थी के सुपरविजन में यह कोर्स तैयार किया है।