फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदाता सूची में नहीं मिला नाम तो फॉर्म-6 भरकर मिली राहत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के जिंदौर गदियाखेड़ा निवासी संतोष जब बूथ संख्या 217 पर पहुंचे तो मतदाता सूची से उनका नाम नदारद था। इस पर उन्होंने बीएलओ रजनी गुप्ता से आपत्ति दर्ज कराई। बीएलओ ने उनके दस्तावेज देखे और संतुष्ट होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाया। मंगलवार से शुरू हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के पहले दिन कुछ बूथ पर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरे गए तो कई जगह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

संतोष के साथ ही बाबूलाल और गांव के कई अन्य लोगों ने भी मतदाता सूची में अपना नाम न देखकर फॉर्म-6 भरा। इन सभी का नाम पूर्व की मतदाता सूची में था, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कट गया था। नाम कटने के साथ ही पहली बार नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरे गए। इसी बूथ पर सोनल देवी ने पहली बार वोटर बनने के लिए फॉर्म-6 भरा।
काकोरी के जेहटा स्थित बूथों पर विशाल, ज्योति, प्रीति और पूजा कनौजिया ने फॉर्म-6 भरा। दूसरी ओर, कई बूथों पर मतदाता सूची देखने के लिए लोगों की आवाजाही कम रही। बंथरा के लाला रामस्वरूप शिक्षा संस्थान के बूथ संख्या 232, 233 और 234 पर दोपहर एक बजे तक सन्नाटा रहा। बाद में गंगा प्रसाद और सुजीत परिवार के सदस्यों के नाम देखने पहुंचे।
विज्ञापन

जानकीपुरम के ब्राइट वे कॉलेज स्थित बूथ संख्या 377 से 386 तक करीब 20 लोगों ने सूची में नाम देखा। निगोहां के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पटसा स्थित बूथ संख्या 420 पर फॉर्म-6 के 10 आवेदन जमा हुए, जबकि अघैया के बूथ संख्या 419 पर यह संख्या 20 रही। यहां फॉर्म-7 के तीन और फॉर्म-8 के भी तीन आवेदन मिले। गोसाईंगंज के शिशु मंदिर इंटर कॉलेज स्थित चार बूथों पर नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के 13 आवेदन आए। नाम और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के आठ आवेदन भी जमा हुए।
एप में समस्या के चलते फॉर्म अपलोड करने में समस्या
मतदाताओं की उदासीनता के बीच एप में समस्या देखने को मिली। कई बीएलओ ने बताया कि एप पर ऑनलाइन आवेदन अपलोड करने में समस्या आ रही है। वहीं, नगराम के सिरौना बूथ पर सूची नहीं पहुंचने से मतदाता नामों का सत्यापन नहीं कर सके। बीएलओ दिनभर सूची का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें