फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : पहले दिन 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम, 70 हजार होने थे शामिल

Tue, 12 Dec 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन लगभग 40 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन लगभग 70 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन


22 दिसंबर तक चलने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए 17 जिलों 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आईजी भर्ती बोर्ड वितुल कुमार ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कुछ स्थानों पर तकनीकी कारणों से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, गाजियाबाद में तकनीकी कारणों से 98 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए। आईजी ने बताया कि बायोमेट्रिक होने के बाद जो अभ्यर्थी तकनीकी कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए हैं उन्हें 23 दिसंबर को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि और किसी सेंटर से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। गाजियाबाद में भी जो दिक्कत आई वह पहली पाली में थी। बाद की दोनों पालियों में कोई दिक्कत नहीं हुई।

मालूम हो कि दरोगा के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2016 से चल रही है। इसी साल जुलाई में ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद अब दोबारा परीक्षा हो रही है। इसके लिए 630921 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें