फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टा के नाम पर किशोर से ऐंठे 40 लाख रुपये, वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 02 Jan 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में इंदिरा नगर सेक्टर-डी निवासी व्यापारी के किशोर बेटे से जालसाजों ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के नाम पर 40 लाख रुपये हड़प लिए। कैंसर पीड़ित भाई के इलाज के लिए जब उसने पैसे वापस मांगे तो जालसाजों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर भूतनाथ के सराफा कारोबारी समेत चार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इंदिरानगर निवासी राकेश कुमार गोयल का आरोप है कि उनके छोटे बेटे (16 साल) की मुलाकात 2015-16 में अजय कुमार से हुई।

अजय तकरोही में रहता था। वर्तमान में वह शेखर अस्पताल के पास रहता है। जिस वक्त दोनों की मुलाकात हुई उस वक्त आईपीएल चल रहा था। अजय ने उनके बेटे से सट्टा लगाने को कहा।  राकेश का आरोप है कि उनके बेटे पर दबाव बनवाकर सट्टा लगवाया गया।
विज्ञापन


अजय उनके बेटे को लेकर भूतनाथ स्थित शिवा ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार के पास गए। दोनों ने उसे झांसे में रखकर 15.20 लाख रुपये ले लिया। इसके बाद 2016 में भी आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के लिए मेरे बेटे से विशाल और रितिज से मुलाकात कराई थी। सराफा कारोबारी सहित तीन अन्य ने मिलकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले बेटे से 40 लाख रुपये हड़पे। 
विज्ञापन

फर्जी पते पर खुलावाया खाता

मां के गहने तक गिरवा रखवा दिए
राकेश का आरोप है कि चारों जालसाजों ने बेटे को इस तरह से जाल में फंसाया कि वह उनके कहे अनुसार ही काम करता रहा। बहकावे में आकर उसने अपनी मां के गहने तक गिरवी रख दिए। 

पीड़ित के पिता का आरोप है कि जालसाजों से जब बेटे ने रकम मांगी तो उससे इंडसइंड बैंक में एक खाता खुलवाया। जिसमें पिता का नाम और पता फर्जी दर्ज कराया। इसी बीच घर की माली हालत बिगड़ने लगी। कैंसर पीड़ित बड़े बेटे के इलाज के लिए जब रकम मांगनी शुरू की तो उन्होंने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

...ताकि बच्चे कोई गलत कदम न उठाएं
किशोर मस्तिष्क बहकावे में आ ही जाता है। ऐसा न हो इसके लिए माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद जरूरी है। आम तौर पर यदि बच्चा कोई गलत कदम उठाता है तो उसके व्यवहार में बदलाव आता है। बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखें और बदलाव दिखे तो उससे बात अवश्य करें। -  डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, मनोवैज्ञानिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें