फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरे का गोश्त खाकर 40 की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Tue, 10 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खाने के बाद बीमार होने वालों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दावते-वलीमा की दावत में बना गोश्त खाकर 40 लोग बीमार हो गए। पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत के बाद पीड़ितों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। एक साथ 40 मरीज सीएचसी पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम इलाज में जुटी।
विज्ञापन


सीएचसी में एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। देर रात करीब दस बजे तक सीएचसी में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती रहे। मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लगी तो सब मौके पर पहुंच गए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सभी मरीज की हालत ठीक है और सुबह तक सबको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मलिहाबाद के कसमंडी खुर्द गांव के अब्दुल गफूर के बेटे रिसान की शादी रविवार को हुई थी। सोमवार को गांव में दावते-वलीमा का कार्यक्रम था। रिसान के भाई लुकमान ने बताया कि दावते-वलीमा के लिए सुबह पांच बजे करीब दस बकरे काटे गए थे।
विज्ञापन


दोपहर बारह बजे तक एक हजार लोगों के लिए करीब एक कुंलत गोश्त बन गया तो लोगों ने खाना खाना शुरू किया। दोपहर तीन बजे तक 500 से अधिक लोगों ने खाना खा लिया और घर चले गए।

कुछ घंटे बाद ही लोग हुए परेशान

- फोटो : amar ujala
शाम चार बजे करीब 50 लोगों ने एक साथ फिर से खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही सबको पेट दर्द, उल्टी दस्त और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। सबको एक जैसी दिक्कत होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी मलिहाबाद सीएचसी प्रभारी को दी।

करीब साढ़े छह बजे 40 से अधिक लोग गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तीस बेड की सीएचसी में पहले से भर्ती दस मरीजों के साथ 40 नए मरीजों को भर्ती करना पड़ गया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जबकि इशान (7) को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

सीएचसी पर मरीजों की भीड़ की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तो एसडीएम नीता यादव, नायब तहसीलदार संजय यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीमार लोगों में 20 पुरूष, 10 महिला और 10 बच्चे हैं।

अचानक घटना होने से तीस बेड की सीएचसी में 50 मरीजों को भर्ती किया गया। फिलहाल सभी की हालत ठीक है और किसी को कोई दिक्कत नहीं है। हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

ये लोग गोश्त खाकर हुए बीमार

अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
जफर (8), मोर्डन (7), सना (6), रौशन जहां (45), सैफ (6), सलमान (25), मो. आमिर (22), मो. फैजान (6), आलम (23), शकील (28), रईसा (45), अनीस (55), अतीक (30), मसीद (6), जव्वाद (56), साहिल (15), इमरान (25), मासूम (50), जफीमा (35), सायरा बानो (35), शान (6), समीर (5), शाहरुख (50), वहीद (5), दानिश (8), आदिल (5), जिशान (22), खुरनैन (10), जफर (13), अनस (6), इरफान (30), मुन्ना (28), मोनीस (9), अतहर (15) और फरदीन (8) को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इन डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा
दावते-वलीमा का खाना खाने के बाद बीमार लोगों की भीड़ सीएचसी में लगी तो प्रभारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ. एसके मदेशिया, डॉ. दानिश समेत चीफ फॉर्मासिस्ट डॉ. एसएन पांडे जितेंद्र पालीवाल, रेनू यादव, रागिनी पाल, एसपी शर्मा समेत अन्य लोग पीड़ितों के इलाज में जुटे रहे।
विज्ञापन

108 व 102 एम्बुलेंस की चार गाड़ियां लगाई गई

- फोटो : amar ujala
कसमंडी खुर्द गांव में बीमार लोगों के लाने के लिए 108 व 102 एम्बुलेंस की चार गाड़ियां लगाई गई। सीएमओ के निर्देश पर गांव में एक 108 एम्बुलेंस को रात में मौजूद रहने के लिए लगा दिया गया।

सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए प्रभारी को निर्देश दिया गया है। गांव में एम्बुलेंस रात भर रहेगी। जो मरीज ठीक हो जांएंगे उनको एम्बुलेंस से घर भेजने के लिए कहा गया है।

रस्गुल्ला कोल्ड ड्रिंक पर लोगों को शक
दावते-वलीमा में खाना खाने वाले लोगों का कहना था कि बीमार होने के कई कारण हो सकते हैं। रस्गुल्ला और कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद लोगों ने तुरंत गोश्त खा लिया।

रस्गुल्ला या कोल्डड्रिंक में कुछ खराबी थी जिसकी वजह से अचानक लोग बीमार हो गए। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि गोश्त काफी देर पहले बना था जिसकी वजह से वो खराब हो गए और बाद में खाने वाले सब बीमार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें