फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई का निधन, निर्विरोध चुने गए थे जिला पंचायत अध्यक्ष

Wed, 26 Oct 2022 02:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह का मंगलवार रात निधन हो गया। वह एक सेवा संस्थान चलाते थे। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई थे।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह का मंगलवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में बुधवार दोपहर उनके अंतिम संस्कार में कई दलों के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में अशोक सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में हैदरगढ़ क्षेत्र के नरौली गांव में एक शिक्षण संस्था चला रहे थे। इसके अलावा उनका एक सामाजिक संगठन त्रिशूल सेवा संस्थान भी था जिसके माध्यम से भी गरीब बेटियों की शादी, मुफ्त इलाज, गरीब बच्चों की पढ़ाई जैसे काम कर रहे थे।

अशोक सिंह अपने पीछे बेटे हर्षित सिंह और बेटी सौम्या सिंह को छोड़ गए हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। मंगलवार रात उनके निधन की खबर जैसे ही जिले में फैली सिविल लाइन स्थित आवास में लोगों का जमावड़ा लगने लगा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, कई विधायक और भाजपा, सपा व बसपा के नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें