चुनाव आयोग ने उन पूर्व मतदाताओं को धारा-31 के तहत कानूनी कार्रवाई से राहत देते हुए बिना किसी भय के फार्म-6 जमा कर मतदाता सूची में फिर से नाम जुड़वाने का अवसर दिया है, बशर्ते उनका नाम किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में दर्ज न हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपनी वर्तमान मतदाता सूची की जांच करने और नाम न होने पर तुरंत आवेदन करने की अपील की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चुनाव आयोग ने उन पूर्व मतदाताओं को राहत दी है, जिनका नाम वर्तमान सूची में नहीं है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पहले पंजीकृत रहे मतदाता बिना किसी भय के फार्म-6 जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह छूट तभी मिलेगी, जब उनका नाम किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत न हो और फार्म-6 में घोषणा विधिसम्मत हो।
आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही इसकी जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है। वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम नहीं है, तो बिना किसी भय या संकोच के फार्म-6 जमा कर आवेदन करें।