फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल बर्खास्त, हैंडबॉल महासंघ के महासचिव के खिलाफ भी हुई ये कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2020 04:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विजय गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितताओं के कारण करीब चार माह से निलंबित चल रहे गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के पूर्व कार्यवाहक प्रिंसिपल विजय गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। गुप्ता पर स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई नियुक्ति के दौरान फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रबंध समिति की हुई बैठक में गुप्ता को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने पुष्टि की है। गुडम्बा थाने में मुकदमा भी दर्ज है। कॉलेज में टीचर विजय गुप्ता को वरिष्ठतम होने के चलते 18 अगस्त 2015 से 15 सितंबर 2019 तक कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। इसके बाद उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। इस दौरान वित्तीय अनियमितताएं सामने आने पर खेल मंत्री ने मई माह में उन्हें निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

आनंदेश्वर पांडेय सस्पेंड 

आनंदेश्वर पांडेय - फोटो : amar ujala
भारतीय हैंडबॉल महासंघ के अध्यक्ष एम रामासुब्रहमणि ने महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को निलंबित कर दिया। आनंदेश्वर ने कार्रवाई को गैरकानूनी करार दिया। पांडेय भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष भी हैं। रामासुब्रहमणि ने पुष्टि की, उन्होंने पांडेय को निलंबित कर दिया क्योंकि उनके खिलाफ सदस्यों ने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

रामासुब्रहमणि से जब पूछा गया कि किस तरह की शिकायतें उन्हें मिली थी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी तरफ, आनंदेश्वर पांडेय ने रामासुब्रहमणि को पत्र भेजकर उनकी कार्रवाई को ‘गैरकानूनी और असंवैधानिक’ बताया है। उन्होंने कहा कि हैंडबॉल महासंघ के संविधान के अनुसार अध्यक्ष द्वारा किसी पदाधिकारी के निलंबन के लिए कार्यकारी समिति और फिर आम सभा से मंजूरी मिलना आवश्यक है। पांडेय ने लिखा, ‘इस तरह की शक्तियां कार्यकारी समिति के पास हैं तथा कार्यकारी समिति की सिफारिशों को आम सभा की मंजूरी मिलना आवश्यक है।’ 

बैठक में  सब साफ हो जाएगा
मुझे नियमों की अनदेखी करके हैंडबॉल एसोसिएशन से हटाया गया है। 27 को एसोसिएशन की बैठक में सब साफ हो जाएगा।- आनंदेश्वर पांडेय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें