फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लोकभवन के बाद साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भी लगेगी अटल जी की प्रतिमा

Thu, 10 Aug 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा साइंटिफिक कंवेशन सेंटर में भी लगाई जाएगी। प्रतिमा का लोकार्पण 16 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकभवन के बाद अब साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगेगी। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि 16 अगस्त को यह प्रतिमा यहां स्थापित किए जाने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की।

विज्ञापन


श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक में अटलजी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा के दौरान प्रतिमा लगाने का फैसला लिया गया। अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटलजी का लखनऊ से गहरा नाता रहा है।

ये भी पढ़ें - 'राहुल गांधी कभी किस करते हैं... भारत माता की हत्या की बात करते हैं, उन्हें सीखने की जरूरत'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहली बार एक साथ सीएम योगी से मिले रालोद विधायक, जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाएं तेज
विज्ञापन


लखनऊ से सांसद बनकर देश के प्रधानमंत्री पद को उन्होंने सुशोभित किया। उनकी पहचान राजनीति में अजातशत्रु के रूप में तो थी ही साथ ही उन्हें एक महान कवि और साहित्यकार के रूप में भी याद किया जाता है। 16 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में उनकी भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित केंद्र व राज्य सरकार से प्रमुख मंत्री भी शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें