फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सांसद ब्रजभूषण बोले- कुश्ती संघ के निलंबन से खिलाड़ियों का नुकसान हुआ, पहले की तरह करवाएं टूर्नामेंट

Tue, 11 Mar 2025 07:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ पर से निलंबन हटाने को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों का नुकसान हुआ है। फेडरेशन अब पहले की तरह ही टूर्नामेंट शुरू करवाए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन को हटाने के फैसले पर मंगलवार को खुलकर अपनी बात कही। कहा कि जानकारी मिली है। लगभग 26 महीने तक संघर्ष चला। भारतीय कुश्ती संघ को सरकार ने बहाल कर दिया है, इससे खिलाड़ियों को एक नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से अगर किसी का नुकसान हुआ है तो खिलाड़ियों का हुआ है। जूनियर खिलाड़ियों का हुआ है। जो दूसरे कमजोर राज्य के बच्चे हैं, उनका सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। 26 महीने के बाद कुश्ती पर जो संकट का बादल छाया हुआ था, वह समाप्त हुआ। जो भी षड़यंत्रकारी ग्रहण के रूप में इसमें लगे थे, उनकी मंशा पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि जितने भी टूर्नामेंट पहले होते थे, कुश्ती फेडरेशन के पदाधिकारी उसे कराए। पूर्व सांसद ने होली को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि शांति व सद्भावना बनी रहे। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। स्थानीय स्तर पर कोई दिक्कत नहीं होती है। कुछ बयानवीरों के कारण समस्या आती है। ऐसे में हर किसी को अपनी भाषा पर नियंत्रण करना चाहिए। सरकार इसको लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें