फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के ईंट-भट्टे पर बुरादा सप्लाई के एवज बकाया मांगने पर धमकाने में पूर्व एमएलसी तलब

Fri, 12 Feb 2021 01:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ईंट-भट्टे पर बुरादा सप्लाई का लाखों रुपये हड़पने व मांगने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा व उनके बेटे देश दीपक वर्मा को बतौर अभियुक्त 10 मार्च को कोर्ट में तलब किया है।

विज्ञापन


वादी रामकुमार यादव के वकील प्रवीण सिंह व अमनराज श्रीवास्तव ने तर्क किया कि वादी ने बाराबंकी देवियापुर सहेलियां स्थित ईंट-भट्टा नंबर पांच पर 10 नवंबर 2017 से जुलाई 2018 तक 596500 रुपये का बुरादा सप्लाई किया था। मगर आरोपी ने महज 3,29,000 रुपये ही दिए। इस पर वादी ने जब बकाया पैसा मांगने जाता तो तिलकराम व देश दीपक कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा देते थे। 3 मई 2019 को फोन पर जब वादी ने तिलकराम से पैसा मांगा तो पैसा देने से मना करते हुए जानमाल की धमकी दी। इस मामले में अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें