ऑल इंडिया इतेहाद ए मिल्लत के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी ने कहा है कि अयोध्या मामले में सीबीआई अदालत के फैसले को उसी तरह स्वीकार किया जाना चाहिए, जिस तरह से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार किया गया।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत मस्जिद निर्माण के लिए दी गई 5 एकड़ भूमि को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए था और भाजपा सरकार का भी कोई एहसान नहीं लेना चाहिए था। अब जब उस जमीन को ले ही लिया गया है, तो उस पर मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम से एक अस्पताल बनाना चाहिए।