फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंकों की रकम हड़पने में पूर्व विधायक विनय तिवारी से फिर पूछताछ, नहीं दे सके सही जवाब

Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने दोबारा पेश हुए। हालांकि, वह ईडी के सवालों का सही जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी - फोटो : fb @vinay shankar tiwari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकों का 754 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में ईडी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से शुक्रवार को दोबारा पूछताछ की। वे ईडी के सवालों के जवाब नहीं दे सके। विनय की पत्नी रीता तिवारी को भी ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह बीमार होने से नहीं आईं। उन्होंने ईडी से कुछ दिनों में पेश होने की मोहलत मांगी है।

विज्ञापन


ईडी ने विनय को उनकी संपत्तियों के दस्तावेजों के साथ शुक्रवार को तलब किया था। उनसे करीब छह घंटे पूछताछ की गई। ईडी ने उनसे तमाम बेशकीमती संपत्तियों को बेचने के बारे में सवाल किए। क्योंकि विनय और उनके करीबियों पर सीबीआई और ईडी द्वारा केस दर्ज करने के बाद इन संपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेचा गया था। ईडी को शक है कि जांच एजेंसियों से बचाने के लिए इन संपत्तियों को विनय ने अपने करीबियों को बेचा है।

ईडी जल्द ही इन्हें खरीदने वालों को भी तलब करने की तैयारी में है। बता दें, बैंकों के कंसोर्टियम का 754 करोड़ रुपये हड़पने वाली गंगोत्री इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक विनय तिवारी के पांच शहरों में स्थित 10 ठिकानों पर छापा मारा था, जिसके बाद विनय को राजधानी स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय तलब करने के बाद पूछताछ की गई थी। उनकी कंपनी के एमडी अजीत पांडेय से भी पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें