फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: पैमाइश कराने गए लेखपाल से पूर्व विधायक ने की गाली गलौज, अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 01:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले में रास्ते के विवाद में पूर्व विधायक ने लेखपाल से गाली गलौज की और उसे तमाचा जड़ दिया। मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक दिलीप वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के चंगाई गांव में रास्ते के विवाद का निपटारा कराने गए लेखपाल से पूर्व विधायक ने गाली गलौज कर अभद्रता की। आरोप है कि नपाई कर रहे एक ग्रामीण को पूर्व विधायक ने तमाचा भी जड़ दिया। जिससे वहां गहमागहमी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


लेखपाल व युवक की तहरीर पर पूर्व विधायक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के चंगाई गांव में रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। गांव वालों ने कब्जा हटवाने के लिए शिकायत की थी।

मंगलवार की शाम को लेखपाल संजीव कुमार खैरीघाट थाने से पुलिस लेकर गांव पहुंचे। बताया जाता है कि लेखपाल ने पैमाई शुरू कराई तो कब्जेदारों ने विरोध किया। उसी दौरान सपा नेता व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा भी पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व विधायक ने लेखपाल से पैमाइश न करने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पूर्व विधायक ने लेखपाल को गालियां दी और पैमाइश के लिए रस्सी पकड़े एक ग्रामीण को तमाचा मार दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि लेखपाल व ग्रामीणों की तहरीर पर पूर्व विधायक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें