फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने पूर्व विधायकों व विधान परिषद सदस्यों पर 'राज्य चिह्न' का इस्तेमाल करने पर लगाई रोक

Mon, 01 Jan 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्य चिह्न - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधानसभा और विधान परिषद के पूर्व सदस्य अब अपने लेटर हेड या स्टेशनरी सामग्री पर प्रदेश सरकार के अधिकृत लोगो (राज्य चिह्न) का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दीक्षित ने बताया कि लेटर हेड पर लोगो के इस्तेमाल के संबंध में एक पूर्व विधायक ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र लिखा था। राज्यपाल इस संबंध में बहुत सजग हैं। उन्होंने इस तरफ मेरा ध्यान आकृष्ट करते हुए पत्र लिखा। पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि सरकारी लोगो का इस्तेमाल केवल मौजूदा एमएलए या एमएलसी ही कर सकते हैं।

जो अब किसी सदन के सदस्य नहीं रहे, उनसे उम्मीद की जाती है वे सरकार के लोगो का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा, कोई व्यक्ति किसी भी संस्था के लोगों का उपयोग नहीं कर सकता। विधानसभा या विधान परिषद के पूर्व सदस्यों पर भी यही नियम लागू होता है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने पूर्व विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


दो हजार पूर्व विधायकों पर पड़ेगा असर
प्रदेश में करीब दो हजार पूर्व एमएलए व एमएलसी हैं। लेटर हेड पर सरकारी लोगो के उपयोग से वे सभी प्रभावित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व सदस्यों द्वारा सरकार के लोगों का इस्तेमाल रोकने के लिए पहली बार निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन

चुनाव हारते ही लेटर पैड पर लगाया कमल के फूल वाला लोगो

मेरठ शहर से चार बार विधायक रह चुके भाजपा के डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि कोई निर्वाचित प्रतिनिधि जिस सदन के लिए चुना जाता है, उसका सदस्य रहने तक ही अधिकृत लोगो का इस्तेमाल करने का अधिकारी है। जैसे ही वह किसी सदन का सदस्य नहीं रह जाता, वह अपने लेटर पैड पर लोगो नहीं लगा सकता। यह कोई नई व्यवस्था नहीं, पुराना नियम है। मैने विधानसभा का चुनाव हारते ही लोगो वाले लेटर हेड की जगह कमल के फूल के निशान वाला लेटर हेड छपवा लिया।

पूर्व सदस्य रहते लोगो का इस्तेमाल किया था: उदयराज
उन्नाव के पुरवा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे सपा के उदयराज यादव विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष लंबे समय तक पूर्व विधायक रहे हैं। क्या उन्होंने तब अपने लेटर हेड पर लोगो का इस्तेमाल नहीं किया था? यदि वह लेटर हेड पर लोगों का इस्तेमाल नहीं करते और अब उस पर रोक लगाते तो बेहतर रहता। कहा, मैं अध्यक्ष के निर्देश को उचित नहीं मानता हूं।

लोगो सदन के सदस्य के लिए: अनुग्रह
इलाहाबाद से चार बार कांग्रेस विधायक रहे अनुग्रह नारायण सिंह का कहना है कि पूर्व विधायकों द्वारा लोगो के इस्तेमाल पर रोक संबंधी निर्देश ठीक है। लोगो पद के हिसाब से होता है। विधायक रहते लोगो का उपयोग किया जा सकता है। हमने चुनाव हारने के बाद लेटर हेड पर अपने पार्टी का सिंबल लगा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें