फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व मंत्री के निजी सचिव की पत्नी से अभद्रता, अश्लील वीडियो बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

एक पूर्व मंत्री के निजी सचिव ने गोमतीनगर थाने में पत्नी से अभद्रता, अश्लील वीडियो व फोटो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इंटरनेट कॉलिंग कर अनिल ने निजी सचिव को धमकी दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने फोन कर बताया कि वह उनकी पत्नी से प्रेम करता है। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच रखी है, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि पीड़ित ने कहा कि तुम विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हो। तुम्हारी पत्नी की फोटो वायरल कर देंगे तो तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। तुम पत्नी से तलाक दे दो। आरोपी ने कहा कि वह पीड़ित की पत्नी से कई बार मिल चुका है। महिला के नाम कई प्रापॅर्टी है, जिसकी जानकारी उसे है। आरोपी महिला के घर पर आया था। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने जब छानबीन की तो पता चला कि उनकी पत्नी की मानसिक हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने रुपये भी लिए हैं। यही नहीं आरोपी ने घर से भी नगदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने जब पत्नी से पूछा तो पता चला कि आरोपी असलहा लेकर उनके घर आया था। धमकी से डरकर महिला ने खुद को बच्चों के साथ कमरे में बंद कर लिया था। इसी बीच आरोपी अलमारी से रुपये और जेवर चोरी कर ले गया था। आरोपी ने पीड़ित और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी का मानसिक इलाज चल रहा है। आरोपी की हरकतों से महिला को सदमा लगा है। पुलिस कॉल डिटेल की मदद से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें