फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीवारें सुना रहीं काकोरी के बलिदानियों की वीर गाथा

Fri, 08 Aug 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ये चित्र राज्य ललित कला अकादमी एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से चित्रांकन शिविर में बनाए
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी में दीवारें काकोरी के बलिदानियों की गाथा सुनादेरही हैं। इनमें बनाए गए चित्र 9 अगस्त 1925 के काकोरी कांड को बयां कर रहे हैं। ये चित्र राज्य ललित कला अकादमी एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से चित्रांकन शिविर में बनाए गए हैं। काकोरी के वीरों की यादों में आयोजित चित्रांकन कार्यशाला बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इसमें विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दीवारों पर बलिदानियों की गाथा चित्रित की। क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को कलाकारों ने अपनी कला के जरिये नमन किया। अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि लगातार भारी बारिश में भी कलाकारों ने चित्र बनाना जारी रखा। इसमें कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 250 फीट लंबी और 12 फीट ऊंची दीवार पर चित्रों को उकेरा गया। विनोद सिंह (लखनऊ), रंजन कुमार सिंह (गाजीपुर), संजय राज (हमीरपुर), धीरेंद्र प्रताप (बलिया), विनय कुमार (चित्रकूट), अमरेंदु सिंह (आजमगढ़) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें