फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा के बाद कांग्रेस ने बसपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

Sun, 05 Nov 2023 09:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में सपा के बाद कांग्रेस ने बसपा को झटका दिया है। रविवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे राज बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले सपा व बसपा से कांग्रेस में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के एलान के बाद रविवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे राज बहादुर सिंह भी कांग्रेसी हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ ही उनके सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेसी हो गए। इसके अलावा, आईपीएस उमेश सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

यूपी में कांग्रेस आक्रामक अंदाज में अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले रवि वर्मा
पूर्व सांसद रवि वर्मा और उनकी बेटी डॉ. पूवी वर्मा ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद डॉ. पूर्वी वर्मा ने एक्स पर फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बड़ों का आशीर्वाद लेकर अब आगे बढ़ने का समय है। इस फोटो के शेयर होने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेसियों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें