फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दहेज में कार व एसी की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पिटाई से गर्भपात

Sun, 05 Nov 2023 09:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दहेज में कार न देने पर पति ने बीवी को तीन तलाक दे दिया और जब दूसरी महिला से बात करने से रोका तो पिटाई कर दी जिससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में कार व एसी की मांग पूरी न होने और दूसरी महिला से बात करने के विरोध पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पति की पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गुडंबा न्यू मिश्रपुर निवासी सबीहा सिद्दीकी का निकाह नवंबर 2019 में रायबरेली निवासी यमन खान से हुआ था। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज में कार व एसी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

पीड़िता के मुताबिक पति फोन पर दूसरी महिलाओं से बात करता था। उसने विरोध किया तो पिटाई कर दी। इससे उसका गर्भपात हो गया।

पीड़ित ने मायके वालों को बताया तो पिता ने बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने शनिवार को पति यमन खान, सास, ससुर, ननद, ममिया सास, ममिया ससुर के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें