फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: बसपा का बढ़ रहा कुनबा, पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम की वापसी; कई दलों के नेताओं ने भी थामा हाथ

Mon, 06 Jul 2026 08:34 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा पुराने नेताओं को वापस लाने में जुटी है। पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम की वापसी हुई है। साथ ही कई दलों के नेताओं ने भी बसपा का हाथ थामा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP Politics: बसपा का बढ़ रहा कुनबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा अपना कुनबा भी बढ़ा रही है। पार्टी में पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम की वापसी हुई है। इन्हें लखनऊ का मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर के मुकेश पंडित समेत कई दलों के नेता बसपा का हिस्सा बने हैं। नोएडा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर नागर को भी पार्टी में वापस लेकर मेरठ मंडल का जोनल प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के नेता आगरा के महेश चंद्रा ने भी रविवार को बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं, मऊ के मोहम्मदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में जेके आजाद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस मंडल में पूर्व के चुनावों में बसपा का खासा प्रभाव रहा है। इसी रणनीति के तहत बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने की कवायद में जुटी है।

सहारनपुर और सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन जल्द

बसपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये प्रत्याशियों की घोषणा करना अन्य दलों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इन सम्मेलनों में उमड़ने वाली भीड़ के सामने प्रत्याशी का नाम घोषित करने से कार्यकर्ताओं का भरोसा भी मजबूत हो रहा है। जल्द ही बसपा सहारनपुर और सुल्तानपुर में भी कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है जिसमें कई प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें