फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, भाजपा सांसदों- विधायकों संग सीएम योगी को भी बोल गए उल्टा सीधा

Thu, 05 Jul 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विनोद कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा सरकार में मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह बलरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आपा खो बैठे और भाजपा सांसदों, विधायकों व मुख्यमंत्री योगी तक को उल्टा सीधा बोल गए। बृहस्पतिवार को आयोजित 'भाजपा हटाओ देश बचाओ' रैली में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने मंच से भाजपा के एमपी-एमएलए को चोर व बेईमान करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के बारे में मत सोचिए। हमारे लिए 2019 बहुत जरूरी है। जब केंद्र में हमारे समर्थन से सरकार बनेगी तो यूपी में भी हमारा ही राज्यपाल होगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी सिर्फ 15 दिन के ही मेहमान होंगे और हम भाजपा के विधायकों को तोड़कर 2022 से पहले ही अपनी सरकार बना लेंगे।

वहीं, उन्होंने मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री एसपी सिंह से कहा कि आपके बेटे पर भाजपाइयों ने मुकदमा लिखवा दिया है। जब हमारी सरकार आएगी तो कोई रहम नहीं करेंगे और इन भाजपाइयों पर इतने मुकदमे लिखवा देंगे कि ये नेपाल भाग जाएंगे।
विज्ञापन


कहा ये भी जा रहा है कि ये रैली तो सिर्फ एक बहाना थी। इसका असल मकसद पूर्व मंत्री पुत्र के खिलाफ लिखे गए मुकदमें पर लोगों का समर्थन जुटाना था। क्योंकि पंडित सिंह के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी इस मुद्दे का प्रमुखता से जिक्र किया और सभी के निशाने पर मुख्यमंत्री योगी रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें