फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: लखनऊ में दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या, लूटपाट

Sat, 25 May 2024 05:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे सुबह जब गोल्फ खेलकर लौटे तो पत्नी की मृत हालत में पाया। मामले की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
मृतक मोहिनी दुबे और वारदात के बाद आवास पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-20 इलाके में शनिवार सुबह घर में घुसकर बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त आईएएस जब गोल्फ खेल कर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर किचन के पास पत्नी का शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन


इंदिरानगर सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे अपनी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने चले गए थे। सुबह 9:40 बजे वह घर वापस लौटे तब देखा कि सारे दरवाजे खुले हुए हैं। जब वह पहली मंजिल पर गए तो वहां किचन के पास पत्नी मोहिनी मृत पड़ी दिखीं। अलमारी खुली थी और जेवरात आदि गायब थे। ये देख वह सन्न रह गए। किसी तरह से अपने आप को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।

जबरन इंट्री नहीं, करीबी भी शक के दायरे में

- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ कि किसी तरह की कोई जबरन इंट्री नहीं हुई है। मतलब वारदात को अंजाम देने वाला आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक गया और फिर घटना को अंजाम दिया। ऐसे में अंदेशा है कि घटना में कोई करीबी शख्स है जिसको मोहिनी जानती थीं। यही वजह है कि वारदात को अंजाम देने वाले आसानी से भीतर आ गए। चूंकि जिस अलमारी से गहने पार किए गए, उसका लॉक चाबी से खोला गया। ये इशारा करता है कि घटना में कोई करीबी शामिल है।

दूसरी पत्नी थीं मोहिनी, बेटा अलग रहता था

- फोटो : amar ujala
देवेंद्र की पहली पत्नी की 2005 में मौत हो गई थी। 2007 में उन्होंने मोहिनी से दूसरी शादी की। वह 2009 में रिटायर्ड हुए थे। उनका बड़ा बेटा प्रांजल परिवार के साथ नोएडा में रहता है। पिता ने जब दूसरी शादी की थी तब से वह अलग रह रहा था। वहीं, छोटा बेटा प्रतीक तकरोही में रहता है। उसको देवेंद्र ने बेदखल किया हुआ है। वह नशे का आदी भी है। 
विज्ञापन

छुट्टी पर थी मेड, जल रही थी गैस

- फोटो : amar ujala
घर में काम करने वाली मेड शनिवार को छुट्टी पर थी। सुबह 7:10 बजे दूधवाला घर पहुंचा था। मोहिनी ने दूध लिया था। जब देवेंद्र पहुंचे तो देखा कि दूध गैस के पास में रखा है और गैस जल रही है। आशंका है कि उन पर तब हमला किया गया जब वह दूध गर्म करने जा रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें