फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दमकल के पूर्व अफसर पर भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जितेंद्र राठौर।
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ। इसमें खुद को आगरा में तैनात दमकल का सिपाही बताने वाले जितेंद्र राठाैर ने पूर्व अफसर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी जितेंद्र का कहना है कि वह आगरा में तैनात है। आरोप लगाया कि विभाग ने आग बुझाने के लिए 11 लाख रुपये में बाइक खरीदी थी। जबकि उसकी कीमत केवल तीन लाख रुपये थी। यह भ्रष्टाचार पूर्व अफसर ने किया था। वीडियो में दिख रही जगह अलीगंज सेक्टर-डी बताई जा रही है। इसी स्थान पर सोमवार को तीन मंजिला इमारत में आग लगी थी। जितेंद्र ने मामले की जांच कराने की मांग की है। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि जितेंद्र के आरोप बेबुनियाद हैं। विभाग ने उसे पहले ही बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें