फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: क्या जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होंगे? ओम प्रकाश राजभर ने दिया बयान

Tue, 08 Aug 2023 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व डीआईजी डॉ. सर्वेश ओझा मंगलवार को सुभासपा में शामिल हो गए। इस मौके पर राजभर ने सपा पर जमकर हमला बोला और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर बयान दिया।
विज्ञापन
सुभासपा में शामिल हुए डॉ. सर्वेश ओझा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर बयान दिया है। मीडिया ने जब उनसे जयंत के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान के बारे में भी यही कहा जाता था कि वह एनडीए में नहीं आएंगे लेकिन आ गए। धैर्य रखिये और देखते जाइये...। बीते दिनों दारा सिंह चौहान सपा विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


राजभर मंगलवार को पूर्व डीआईजी डॉ. सर्वेश ओझा के सुभासपा में शामिल होने के अवसर पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को सुभासपा के एनडीए में शामिल होने से दिक्कत हो रही है। इसलिए सपा हमारी पार्टी को सोशल मीडिया पर बदनाम करने में जुटी है। सपा के लोग चार सौ बीसी और फ्रॉडगिरी में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता ने अरविंद राजभर से जुड़ा फेक वीडियो बनवाया है। इसी के साथ ही धर्मेंद्र सिंह चौहान, असलम अली खान, वीर बहादुर, शिल्पा सिंह, देव नंद, अलख राम चौरसिया और ओमजी दीक्षित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर कई सपा व बसपा कार्यकर्ता भी सुभासपा में शामिल हो गए। 

ये भी पढ़ें - छोटे उद्यमियों का बड़ा कमाल, सालभर में ऑनलाइन बेच डाला 2000 करोड़ का माल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या, प्रयागराज, नोएडा और बंगलुरु में बनेंगे नए गेस्ट हाउस, सीएम योगी ने दिए निर्देश


सुभासपा की बढ़ती ताकत से सपा परेशान
राजभर ने कहा कि सुभासपा की बढ़ती ताकत से सपा परेशान हैं। सपा के लोग पीला साफा पहनाकर फर्जी सुभासपा कार्यकर्ता बनकर विरोध कर रहे हैं। सपा को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एसी कमरे से निकलकर धरातल पर कार्य करना चाहिए। राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ताकत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इससे समाजवादी पार्टी परेशान है। सुभासपा के नेतृत्व में आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लगा है। इन लोगों को उसे तकलीफ हैं। सपा को राजभर समाज के लोगों को टिकट देने का ख्याल नहीं आया। सुभासपा दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें