फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व सभासद के दफ्तर में घुसकर लूटपाट, वृद्ध को पीटा

Thu, 15 Jan 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के फरीदीनगर बाल विहार स्थित पूर्व सभासद प्रेम चंद्र वर्मा के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने वहां सो रहे लल्लू कुमार को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से बेरहमी से पीटा। उन्हें अधमरा कर बदमाश वहां से गैस सिलिंडर व लोहे का सामान लूट ले गए। लल्लू के बेटे अनूप की तहरीर पर इंदिरानगर थाने में चोरी के दौरान हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


सीतापुर के संदना अंदाली पूरवा गांव निवासी लल्लू कुमार मजदूर हैं। वह रात को पूर्व सभासद के दफ्तर में सोते हैं। 11 जनवरी की रात भी वह दफ्तर में सो रहे थे। इस बीच कुछ बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाशों को देख लल्लू ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाश दफ्तर में रखा गैस सिलिंडर व लोहे के एंगल लेकर भाग गए।

सुबह पूर्व सभासद दफ्तर पहुंचे तो घटना का पता चला
12 जनवरी की सुबह करीब छह बजे पूर्व सभासद दफ्तर पहुंचे तो उन्हें लल्लू मरणासन्न हालत में मिले। उन्होंने लल्लू के परिजनों व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंदिरानगर पुलिस ने घायल लल्लू को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर लल्लू के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने लल्लू को निजी अस्पताल में स्थानांतरित कराया। लल्लू की हालत अभी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक बदमाश
पुलिस व पूर्व सभासद ने जब दफ्तर के सामने दो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दोनों कैमरे में एक बदमाश दीवार कूदते हुए और घटना के बाद वहां से गैस सिलिंडर लेकर भागते हुए नजर आया। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें