फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में धुत स्कूल वैन चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर

Thu, 15 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद स्कूल वैन में मौजूद चालक।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 में ओवरब्रिज के नीचे बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे नशे की हालत में स्कूल वैन चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि घटना के समय वैन में कोई भी बच्चा नहीं था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृंदावन निवासी नागेश्वर की कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत वैन चालक को घेर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने वैन कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

हादसे के बाद स्कूल वैन में मौजूद चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें