फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ ही ये भी होंगे स्टार प्रचारक

Sat, 12 May 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
कैराना लोकसभा उपचुनाव में संयुक्त विपक्ष की समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में रालोद, सपा, पीस पार्टी समेत कई दलों के नेता प्रचार करेंगे। इस संबंध में रालोद ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को अजित सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा महासचिव, किरनमय नंदा, आजम खां और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी हैं।
विज्ञापन


इसमें पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अय्यूब, रालोद से महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, चारु चौधरी भी हैं। इसके अलावा सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद सुरेन्द्र नागर, प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन समेत पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग के कई नेताओं को जगह दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें