लखनऊ पारा के आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट के निर्माण को शनिवार शाम एलडीए ने अवैध बताते हुए सीलिंग की कार्यवाई कर दी। जिस पर ढाबा मालिक किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारी संख्या में एलडीए के खिलाफ धरने पर बैठ गए।