गोंडा के छेदीपुरवा मोहल्ले के रहने वाले भाजपा के अनुशासन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने ने 18 वर्ष पहले नगर पालिका गोंडा में वाटर सप्लाई कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। मगर नपाप के कर्मियों ने उनके घर पर कनेक्शन नहीं दिया।
इसके बाद से वह कई बार पालिका परिषद में वाटर सप्लाई आवेदन कर चुके हैं। यहां तक कि पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी से कनेक्शन कराने की गुजारिश कर चुके हैं। मगर इसके बावजूद पालिका परिषद के अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
पूर्व सांसद ने बताया कि अभी हाल में ही पालिका के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी से कनेक्शन कराने के लिखित शिकायत की है। फिर भी कनेक्शन नहीं मिला। नगर पालिका चैयरमैनउजमा राशिद ने बताया कि इसके पहले भाजपा के ही चेयरमैन हुआ करते थे।
मुझे तो 15 दिन पहले ही इस मामले की जानकारी हुई है। जलकर के अधिकारी को पूर्व सांसद के यहां कनेक्शन कराने के निर्देश दिए गए हैं।