लखनऊ में शुक्रवार 14 फरवरी को पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली मौजूद रहेंगे। वे वेदम वर्ल्ड स्कूल के सीतापुर रोड कैंपस स्थित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन समारोह क्रिकेट लेजेंड ब्रेट ली के मुख्य आतिथ्य में ही होगा। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के यह पूर्व दिग्गज क्रिकेटर छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें खेल, अनुशासन और जीवन में उत्कृष्टता की प्रेरणा देंगे।
LLC Ten10 का नॉलेज पार्टनर है वेदम वर्ल्ड स्कूल
दरअसल, ब्रेट ली शुक्रवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 'गैलेंट LLC Ten10' के लिए शहर में होंगे। वेदम वर्ल्ड स्कूल LLC Ten10 का नॉलेज पार्टनर भी है। इसी के तहत ब्रेट ली वेदम वर्ल्ड स्कूल के परिसर में आएंगे और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे।
ब्रेट ली को किया जाएगा सम्मानित
इस कार्यक्रम में वेदम वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन, छात्र और उनके अभिभावक हिस्सा लेंगे। ब्रेट ली को उनके खेल में असाधारण योगदान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
ब्रेट ली बताएंगे क्रिकेट से अनुशासन कैसे सीखें
ब्रेट ली की विश्व क्रिकेट में ख्याति रही है। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में उनका नाम शामिल रहा है। 76 टेस्ट मैच में 310 विकेट के साथ वे ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। साथ ही उन्होंने 221 वनडे में 380 विकेट लिए हैं। ब्रेट ली ने 25 टी20 भी खेले हैं, जिनमें उनके नाम 28 विकेट हैं। ब्रेट ली बताएंगे क्रिकेट जैसे खेल के जरिए उन्हें अनुशासन सीखने में कैसे मदद मिली और किसी भी खेल को लेकर आपका समर्पण और अनुशासन कैसे जीवन जीने के गुर भी सिखा सकता है।
वेदम वर्ल्ड स्कूल के बारे में
वेदम वर्ल्ड स्कूल एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान है, जो भारतीय मूल्यों को वैश्विक शिक्षा के साथ जोड़ता है। सीतापुर रोड स्थित इसके कैंपस में स्पोर्ट्स फैसिलिटी की शुरुआत होना लखनऊ में विश्व स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ खेल की उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा। यह समारोह स्कूल के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। यहां बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, उत्कृष्ट शैक्षणिक दृष्टिकोण और सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह आयोजन छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा एवं उत्साह का स्रोत बनेगा।
वेदम वर्ल्ड स्कूल के दो कैंपस
वेदम वर्ल्ड स्कूल के लखनऊ में अब दो कैंपस हैं। एक कैंपस अयोध्या जी रोड पर स्थित है, जबकि दूसरा कैंपस सीतापुर रोड पर है। नए कैंपस में भी छात्रावास और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
अधिक जानकारी के लिए वेदम वर्ल्ड स्कूल की वेबसाइट पर विजिट करें:
https://vedamworldschool.com/