फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Wed, 20 Jan 2021 02:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
माता प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार देर रात लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह 96 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे।

विज्ञापन


माता प्रसाद 1957 से 1974 तक लगातार पांच बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे और 1980 से 1992 तक उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य रहे।

वह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सरकार में 1988 से 89 तक राजस्व मंत्री के पद पर रहे। वहीं, केंद्र में नरसिंह राव की सरकार में 21 अक्टूबर 1993 से 31 मई 1999 तक राज्यपाल के पद पर रहे।
विज्ञापन


माता प्रसाद की सादगी उनकी पहचान थी। वह कांग्रेस नेता बाबू जगजीवन राम को अपना आदर्श मानते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें