फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुझे माफ करना... लिखकर छात्रा ने लगाया फंदा

विज्ञापन
मुझे माफ करना... लिखकर छात्रा ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में मुंशीपुलिया के पास रहने वाली बलिया के रसड़ा निवासी मुन्ना सिंह की बेटी अमृत (21) ने सोमवार रात फंदा लगा लिया। वह स्नातक की छात्रा थी। कमरे से सुसाइड नाेट बरामद किया गया है। इसमें उन्होंने परिवार से माफी मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड मुन्ना सिंह की बेटी अमृत अपनी दोस्त के साथ किराये के कमरे में रहती थी। मुन्ना सिंह ने बताया कि अमृत बलिया के एक डिग्री कॉलेज में प्राइवेट बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को उसका पेपर था, इसके लिए उसे घर भी जाना था। सोमवार देर शाम अमृत की रूममेट जब लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई।
पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। भीतर रोशनदान और दुपट्टे के सहारे अमृत का शव लटका मिला। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। अमृत चार भाई बहनों में छोटी थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कुछ दोस्तों का सुसाइड नोट में जिक्र है। परिजनों की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले युवक से फोन पर की थी बात
आत्महत्या से पहले अमृत ने एक युवक से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक के परिजनों ने छात्रा को कॉल कर समझाया भी था। युवक व छात्रा पुराने परिचित थे। दोनों के संबंधों को लेकर कुछ दिन पहले परिजनों के बीच समझौता भी हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों फिर से संपर्क में आ गए थे। पुलिस अंतिम बार छात्रा की जिस फोन नंबर पर बात हुई है, उससे पूछताछ करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि अमृत ने आत्महत्या क्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें