फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्रवाई तो दूर, मरीज से छेड़छाड़ के मामले में समिति तक नहीं बनी

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू प्रशासन यूरोलॉजी विभाग में महिला से हुई छेड़खानी की घटना दबाने में जुट गया है। कोई कार्रवाई तो दूर अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए समिति तक नहीं बनाई है।
विज्ञापन

काकोरी मोड़ निवासी महिला ने यूरोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद से पीड़ित महिला विभाग में इलाज कराने से भी कतरा रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी विभाग ने जांच नहीं कराई है। प्रवक्ता प्रो. केके सिंह का कहना है कि विभाग से जानकारी मांगी गई है। समिति गठित कर जांच कराई जाएगी। अगर आयुष डॉक्टर के जांच करने की पुष्टि हुई तो संबंधित कंपनी पर भी कार्रवाई होगी।
पीपीपी मॉडल पर सवाल : यूरोलॉजी विभाग में काफी लंबे समय से पीपीपी मॉडल पर जांच की जा रही हैं। केजीएमयू में रेडियोलॉजी विभाग होने के बावजूद, यूरोलॉजी में पीपीपी मॉडल पर मशीनें चल रही हैं। इससे मरीजों को महंगी फीस चुकानी पड़ रही है। आरोप ये भी है कि अल्ट्रासाउंड आयुष विधा का डॉक्टर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें