फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की समृद्धि में व्यापारी वर्ग का योगदान: दया शंकर सिंह

विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित होटल में उद्योग संवाद की ओर से हुए कार्यक्रम में सोमवार को मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान व्यापारी वर्ग का है। व्यापारी समृद्ध होगा तो प्रदेश खुद ही समृद्ध हो जाएगा। विशिष्ट अतिथि नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने व्यापारियों व उद्यमियों को बाजार की नई रणनीति अपनाने की सलाह दी। उद्योग संवाद के संस्थापक अमित गुप्ता ने कहा कि हम सिर्फ वस्तुओं का क्रय-विक्रय नहीं करते, बल्कि अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। इंद्र प्रकाश गुप्ता, छवि गोयल, आशीष गुप्ता, मो. सूफियान, जुलाइकमा बीवी, राजेश गुप्ता और जॉय चोपड़ा को उद्यम रत्न अवाॅर्ड-2026 दिया गया। सिद्धार्थ नगर के विधायक विनय वर्मा, अनीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, विनोद प्रिंस केसरवानी, श्याम सुंदर केसरी, रवींद्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें