फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठे दिन भी पूरे दिन कैंट क्षेत्र में तेंदुए को तलाश करते रहे वनकर्मी

विज्ञापन
तेंदुआ। फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट क्षेत्र में दिखाई दिए तेंदुए की तलाश में छठे दिन भी वनकर्मी पूरे दिन कांबिंग करते रहे, लेकिन छठे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि छह दिन पहले कैंट क्षेत्र में गन्ना अनुसंधान केंद्र की इक्षुपुर कॉलोनी के पास तेंदुआ देखा गया था। सूचना पर पहुंची टीम को वन्यजीव के पगचिह्न भी मिले थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह पगचिह्न किसी फिशिंग कैट के हैं या तेंदुए के। लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में चार कैमरे व तीन टीमें लगाकर उसकी निगरानी की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि छठे दिन भी वनकर्मियों की टीम उसे ट्रेस करने में जुटी रही। दिन भर कांबिंग और लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। लेकिन छठे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गलत फोटो वायरल करने वाले का शांतिभंग में चालान
रुचिखंड समेत आशियाना थाना क्षेत्र के पांच स्थानों की एआई से तेंदुए की तस्वीर बनाकर उसे वायरल करने के आरोपी को वृहस्पतिवार वनकर्मियों की टीम ने उसे पकड़ कर आशियाना पुलिस के हवाले किया था। वनकर्मियों ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी। आशियाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें