फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रोड पर आधुनिक तकनीक से बनेगी फोरेंसिक यूनिवर्सिटी, सीएम योगी ने कही ये बातें

Thu, 02 Jul 2020 12:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं विधि विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्वरूप में भारतीय परंपरा, संस्कृति, शौर्य एवं पराक्रम भी प्रदर्शित होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने विवि के कामों में तेजी लाने और इसमें आधुनिक तकनीक, डिजाइन व सुविधाओं का समावेश करने को कहा है। योगी ने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय बनने से साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए और बेहतर तकनीक का प्रयोग हो सकेगा। प्रदेश भर में बन रही फोरेंसिक लैब को भी इस यूनिवर्सिटी से जोड़ा जा सकेगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री को बताया कि जमीन का इंतजाम हो गया है। यह कानपुर रोड पर अमौसी हवाई अड्डे से 8 किलोमीटर दूर है। यहां यूनिवर्सिटी के अलावा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और महिला बटालियन की स्थापना भी प्रस्तावित है। आउट तैयार किया गया है। इस मौके पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मितल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें