फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव के नतीजों पर अमेरिका की भी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गांव की सरकार में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों की भी काफी दिलचस्पी है। यही कारण है कि रविवार को शुरू हुई मतगणना के बाद से राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए विदेशों से भी हिट्स आ रहे हैं। सबसे अधिक हिट्स अमेरिका के आ रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग ने पहली बार परिणाम वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाने की व्यवस्था की है। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का पहला परिणाम ठीक दो घंटे बाद यानी 10 बजे सहारनपुर के ब्लॉक रामपुर मनिहारन के क्षेत्र पंचायत सदस्य देहरी का परिणाम आ गया। वहां 38 वर्षीय सावित्री ने विजय हासिल की है।

आयोग ने अपनी वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर लाइव रिजल्ट नाम से एक टैब दिया है। रविवार देर रात तक करीब दो लाख लोगों ने इस पर हिट किया था। इनमें करीब 86 फीसदी लोग भारत के हैं। वहीं, 11 फीसदी लोग अमेरिका के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों के लोग देख रहे हैं चुनाव के नतीजे

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन रिजल्ट के काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। थाईलैंड, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ताईवान, कुवैत, इजराइल, यूके से भी लोगों ने विभाग की वेबसाइट देखी है।  
 
कहां से कितने हिट्स
देश        प्रतिशत
भारत        86
अमेरिका    11
थाईलैंड    01
सऊदी अरब    01
यूएई        0.5
ताईवान        0.15
इजराइल    0.12
कुवैत        0.10
यूके        0.15
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें