फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेशी युवा करेंगे रामलला व बांके बिहारी के दर्शन

Mon, 24 Nov 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जंबूरी में शामिल विदेशी छात्र फोटो संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश की सनातन विरासत, यहां की संस्कृति और सभ्यताओं से विदेशी भी प्रभावित हैं। जंबूरी में आए श्रीलंका, नेपाल, सउदी अरब व अन्य देशों के युवा अयोध्या में रामलला और मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। संवाद न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में प्रतिभागियों ने बताया कि यूपी पर्यटन विभाग ने इन स्थलों पर भ्रमण कराने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सउदी अरब से आए स्काउट्स अयान ने बताया कि इससे पहले भी भारत आ चुके हैं। यूपी की सनातन संस्कृति के बारे में बहुत सुना है। अभिभावकों ने भी राम मंदिर और वृंदावन जाने की सलाह दी है। श्रीलंका से पधारे स्काउट्स ने वाराणसी स्थित सारनाथ जाने की बात कही। बुद्ध दर्शन के साथ ही लजीज पकवान का भी स्वाद लेंगे।

भारत स्काउट एंड गाइड यूपी के मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि अटल स्टेडियम के चारों तरफ प्रदेश की सांस्कृतिक व यहां के विकास को मॉडा के जरिये प्रदर्शित किया गया है। इनमें अयोध्या मथूरा, वाराणसी की सनातन व धार्मिक संस्कृति के साथ ही विकास और विरासत को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस, आर्मी व फोर्स की लगी है विशेष प्रदर्शनी-
जंबूरी परिसर में पुलिस, आर्मी व फोर्स की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इनमें अत्याधुनिक मशीने, गन, एआई कैमरा के साथ ही सुरक्षा के उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है। परिसर में ही कौशल रथ भी है जिसके माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। परिसर में जंबूरी बाजार भी है जहां लजीज खाने के साथ ही अलग-अलग राज्यों के पोशाक खरीदने का अवसर मिलेगा। ग्लोबल प्रदर्शनी भी लगी है। यहां ड्रोन रोबोटिक्स के साथ ही आधुनिक तकनीक से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें