फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज कमेटी को दो सौ सीटें आवंटित

Sat, 10 May 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी को महरम श्रेणी में दो सौ सीटें आवंटित की हैं।
विज्ञापन


इस कोटे में ऐसी महिलाएं जो अपने महरम के साथ आवेदन न कर पाई हों, वह अपने महरम के साथ उनके कवर में शामिल होने को आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन 7 जून तक यूपी राज्य हज समिति के 10 ए विधान सभा मार्ग स्थित कार्यालय पर किया जा सकता है।

इस श्रेणी में आवेदन में महरम के फार्म भरते समय उनके साथ आवेदन न कर पाने का कारण, महरम के साथ उनके रिश्ते का दस्तावेजी प्रमाण, महिला की आयु (पासपोर्ट के अनुसार) सहित कुछ अन्य शर्त भरना जरूरी होगा।
विज्ञापन


दो सौ सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा कुर्रा के माध्यम से हज जाने वालों को चुना जाएगा।

गौरतलब है कि हज यात्रा को लेकर पहले भी राज्य सरकार की लापरवाही सामने आई है। यहां तक कि राज्य हज कमेटी की वेबसाइट पर भी आवेदकों की पूरी सूची नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में कहा जा सकता है कि विदेश मंत्रालय के इस फैसले से राज्य सरकार को थोड़ा राहत जरूर मिलेगी।

वहीं पिछले दिनों आवेदकों ने शिकायत की थी कि वेबसाइट पर दर्ज चयनित आवेदकों की सूची अब तक अपडेट नहीं की गई है।

जिस पर राज्य हज कमेटी का जवाब था कि सूची नेट पर डाल दी गई है।

राज्य हज कमेटी कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी इसे हज कमेटी ऑफ इंडिया की गलती बता रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें